प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए क्या क्या चाहिए? Protein Powder Ghar Par Kaise Banaye दोस्तो भारत मे ज्यादातर घरों में ऐसा होता है कि हमे प्रोटीन पाउडर नही लेने दिया जाता है और इसकी वजह से हम यह सोच लेते है कि हमारी बॉडी नही बन पाएगी। अगर आपके भी घर मे प्रोटीन पाउडर लेने से रोक लगाई जाती है आज का ये आर्टिकल आपके लिए है।
Protein Powder Kaise Banaye
दोस्तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप घर पर ही प्रोटीन पाउडर बना सकते है और उसका इस्तेमाल करके आप एक अच्छी बॉडी बना सकते है और अपनी बॉडी को काफी तेजी से ग्रो कर सकते है।
आपकी जो प्रोटीन रिक्वायरमेंट है वो बहुत ही आसानी से इस प्रोटीन पाउडर से पूरी हो जाएगी। तो अब बिना वक़्त गवाएं आइये जानते है कि घर पर हमे प्रोटीन पाउडर कैसे बनाना है?
Protein Powder Ghar Par Kaise Banaye
प्रोटीन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
तो दोस्तो घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए हमे कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी तो पहले मैं आपको उन चीजों के बारे में बता देता हूँ।
तो प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए आपको चाहिए 100 ग्राम मूंगफली (Peanuts)
सोयाबीन 100 ग्राम – दोस्तो यहां पर आपको सोयाबीन चंक नही लेनी है, आपको यहां पर जो साबुत सोयाबीन होती है वो लेनी है।
इसके बाद जो चीज हमे लेनी है वो है भुने हुए चने 100 ग्राम लेने है।
इसके बाद हमे लेनी है 100 ग्राम बादाम। देखिए अगर आपका बजट ज्यादा नही है और आप सस्ते में प्रोटीन पाउडर बनाना चाहते है तो आप बादाम को छोड़ सकते है। लेकिन अगर आपका बजट है तो आप बादाम को भी एड कर सकते है।
इसके बाद हमे लेना है 100 ग्राम अखरोट (Walnut’s)
यह भी पढ़े :- अपने फोरआर्म्स को बड़ा कैसे करें? Forearms Ko Majboot Kaise Kare
प्रोटीन बनाने की Process
ये सब सामग्री लेने के बाद आपको इन सब को या तो इन्हें धीमे आंच पर भून लेना है या फिर आप इन्हें कड़ी धूप में 4 से 5 घण्टो के लिए रख सकते हो। मतलब कि ये चीजें थोड़ी सी ड्राई और सुखी हुई होनी चाहिए।
इसके बाद आपको इन सभी चीजों को एक साथ मिक्सर ग्राइंडर में मिक्स करके इन्हें बारीक पीस लेना है। इसके बाद जो भी चीजे आपको बताई पीसने के बाद ये पाउडर के फॉर्म में आ जाएगी।
प्रोटीन पाउडर बनने के बाद इसे खाना कैसे है और इसे कब-कब खाना है? ये जान लेते है जो कि सबसे जरूरी चीज है।
तो इस पाउडर को जब आप एक्सरसाइज कर लेते हो उसके 10-15 मिनट बाद आपको 1 गिलास दूध में 3 चम्मच पाउडर डालकर पी लेना है। जो कि आपके लिए 3 चम्मच पाउडर बहुत sufficient है।
इसके अलावा इस पाउडर को एक टाइम ओर लेना है और कब लेना है जब आप सुबह उठते हो उस वक़्त इसे लेना है।
तो जब आप सुबह उठते हो और फ्रेश होने के बाद आपको वो ही 1 गिलास दूध में 3 चम्मच पाउडर डालकर दूध पी लेना है।
इसके अलावा बाकी नॉर्मली जो डाइट है, जो आप नॉर्मली जो घर मे खाना खाते है वो खाना ही है।
आप इस प्रोटीन को आप घर मे बनाकर इस प्रोटीन को पीते हो तो आपको केवल एक महीने के अंदर ही आपको अपनी बॉडी में फर्क नजर आने लग जाएगा।
यह भी पढ़े :- पैरों की अच्छी कसरत क्या है? Leg Exercise Kaise Karte Hai
निष्कर्ष तो इस तरह से आप बड़ी आसानी से और कम पैसों में भी घर पर ही अपने लिए प्रोटीन पाउडर बना सकते हो। तो दोस्तो मुझे उम्मीद है कि आज का ये आर्टिकल “प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए क्या क्या चाहिए? Protein Powder Ghar Par Kaise Banaye” आपके लिए काफी यूजफुल रहा होगा और आपको काफी पसंद भी आया होगा और अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया है तो इसे लाइक और शेयर जरूर करना। इसी तरह के आर्टिकल के हमारे ब्लॉग Giznora को फॉलो करे।
