बाहर निकले हुए पेट को अंदर कैसे करें? : Pet Kam Karne Wali Exercises 2026

बाहर निकले हुए पेट को अंदर कैसे करें? Pet Kam Karne Wali Exercises दोस्तो अगर आप अपनी बॉडी से फैट को खत्म करना चाहते है।

आपके पेट वाले एरिये में बहुत ज्यादा चर्बी है उसको बिल्कुल जड़ से खत्म करना चाहते है तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताऊंगा जिनको आप अपने घर पर ही परफॉर्म कर सकते है।

उसके साथ मे मैं आपको उनकी कुछ टेक्निक्स बताऊंगा और साथ मे ये भी बताऊंगा कि अगर आप फैट को जल्दी कम करना चाहते है तो आपको क्या-क्या करना चाहिए। 

Pet Kam Karne Wali Exercises

तो अब ज्यादा टाइम ना वेस्ट करते हुए सबसे पहले हम बात करेंगे एक्सरसाइजेज की। ऐसी कोनसी एक्सरसाइजेज है जिनको आप घर पर करके अपनी फैट को कम कर सकते है। 

यह भी पढ़े :- घर पर ट्राइसेप्स एक्सरसाइज कैसे करें? Ghar Par Triceps Exercise Kaise Kare

पेट अंदर करने के लिए Exercises

रनिंग (Running)

सबसे पहले जो एक्सरसाइज है और सबसे इम्पोर्टेन्ट जो एक्सरसाइज है वो है रनिंग। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि हम लोग घर पर रनिंग कैसे कर सकते है। तो उसका भी बहुत अच्छा एक तरीका है जिसको बोलते है स्पॉट रनिंग।

अब देखिए स्पॉट रनिंग को कुछ इस तरीके से घर पर ही कर सकते है। इस एक्सरसाइज को इस रनिंग को करके आप अपनी फैट को घर पर ही कम कर सकते हो।

अगर आपके पास में टाइम नही रहता है, आप बिजी रहते हो या फिर आप घर से बाहर जाकर रनिंग नही करना चाहते हो तो इस एक्सरसाइज को आप अपने घर पर ही कर सकते हो कुछ इस तरीके से।

और मैं आपको एक बात बता दूं इस एक्सरसाइज का ऐसा कोई नियम नही है कि आपको सुबह ही करना है आप चाहो तो शाम को करो बल्कि अगर शाम को करते हो तो आपकी बॉडी से ज्यादा फैट कम होता है तो स्पॉट रनिंग आप लोग कर सकते है।

जंपिंग जैक्स (Jumping Jacks)

उसके बाद जो दूसरी एक्सरसाइज है वो है जंपिंग जैक्स। अब जंपिंग जैक्स को हम कुछ इस तरीके से परफॉर्म कर सकते है। ये भी एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसको आप अपने घर पर ही कर सकते है।

बर्पी (Burpee)

उसके बाद अगली एक्सरसाइज की बात करते है जिसको बोलते है बर्पी। अब देखो बर्पी एक्सरसाइज बहुत ही अच्छी है आपकी बॉडी में फैट को कम करने के लिए, चर्बी को खत्म करने के लिए। आपको बर्पी को कुछ इस तरीके से परफॉर्म करना होता है। 

स्किपिंग रो (Skipping Row)

उसके बाद जो अगली एक्सरसाइज है वो है स्किपिंग रो मतलब आप लोग रस्सी कूद सकते हो। ये भी एक्सरसाइज आप लोग घर पर कर सकते हो।

Exercises किस तरह से करनी है

जितनी एक्सरसाइजेज मैंने आपको बताई है ये सारी एक्सरसाइजेज को आपको 10-10 मिनट तक करना है। यहां पर 10 मिनट से मेरा मतलब है कि आपने एक एक्सरसाइज की और आप तक गए है तो 30-40 सेकंड का आप रेस्ट लोगे फिर से करोगे।

ऐसे ही करते करते आपको 10 मिनट तक एक एक्सरसाइज को करना है। उसके बाद अगले दस मिनट दूसरी एक्सरसाइज को करना है। मतलब चार एक्सरसाइज है मतलब पूरे 40 मिनट देने है अपनी कार्डियो की एक्सरसाइज पर। 

उसी के साथ मे आप एक हफ्ते में कम से कम दो दिन रेसिस्टेन्ट ट्रेनिंग किया करो। मतलब आप हैवी वेट उठा के एक्सरसाइज किया करो। 

पेट अंदर करने के लिए किन बातो का ध्यान रखना चाहिए?

Sugar

अब हम लोग बात करते है आगे की हमे ओर क्या-क्या चीजे ध्यान रखनी चाहिए। देखो आपको शुगर यानि कि चीनी को बिल्कुल खत्म कर देना है मतलब आपको चीनी को बिल्कुल भी नही लेना है।

होता क्या है जब हम चीनी लेते है तो हमारी बॉडी में इन्सुलिन लेवल बढ़ जाता है और एक बात का ध्यान रखो अगर आपकी बॉडी में इन्सुलिन लेवल बढ़ा रहेगा तो आप लोग अपनी पेट की चर्बी और अपने शरीर की चर्बी को कभी भी कम नही कर पाओगे।

आप लोग शुगर फ्री का यूज करो लेकिन नॉर्मल वाली चीनी होती है उसको कभी भी मत लेना नही तो आपका फैट कभी कम नही हो पाएगा। 

Meditation

उसके बाद जो अगली टिप है वो है मैडिटेशन। आपको कम से कम एक दिन में 10 मिनट मेडिटेशन करना ही है। सिर्फ 10 मिनट सुबह मेडिटेशन करना है अपनी आंखों को बंद करके थोड़ी देर बैठना है जिससे आपका जो कोर्टिसोल लेवल है वो बॉडी में कम होता है।

देखिये कोर्टिसोल एक हॉर्मोन होता है जो अगर हमारी बॉडी में बढ़ता है तो उस हॉर्मोन के बढ़ने से हमारा स्ट्रेस बढ़ता है और स्ट्रेस के बढ़ने से  हमारी बॉडी में इन्सुलिन का लेवल बढ़ता है और इन्सुलिन बढ़ने से हमारा मोटापा बढ़ता है।

तो अगर आपको इन्सुलिन कम करना है, अपनी बॉडी में फैट को कम करना है तो आपको कम से कम दस मिनट मेडिटेशन रोज करना चाहिए तभी आपकी बॉडी से फैट कम हो पाएगा और जो जो मैने आपको एक्सरसाइजेज बताई है, जो मैंने आपको कार्डियो बताया है शुरुआत में उस कार्डियो को आप एक बात ध्यान रखना आपको हफ्ते में कम से कम तीन दिन करना है।

आपको बहुत ज्यादा करने की जरूरत नही है अगर आप बिगिनर हो तो सिर्फ तीन दिन हफ्ते में और दो दिन रेजिस्टेंट ट्रेनिंग यानी एक्सरसाइजेज कर सकते हो।

यह भी पढ़े :- बैक की एक्सरसाइज कैसे करें? Back Ki Exercise Kaise Kare

निष्कर्ष

जो जो टिप्स और एक्सरसाइजेज के बारे में आपको बताया उनको जरूर अपनाना और मैं आपको गारंटी देता हूँ कि बहुत ही कम समय मे आपकी बॉडी से फैट खत्म होने लगेगा।

तो दोस्तों ये आर्टिकल “बाहर निकले हुए पेट को अंदर कैसे करें? Pet Kam Karne Wali Exercises ” आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताना और अगर ये आर्टिकल पसंद आया है तो इसे like और share जरूर करना। इसके आलावा इसी तरह के अर्तिक्ले के लिए आप ब्लॉग Giznora को फॉलो कर सकते है

Leave a Comment