पैरों की अच्छी कसरत क्या है? Leg Exercise Kaise Karte Hai 2026

पैरों की अच्छी कसरत क्या है? Leg Exercise Kaise Karte Hai दोस्तो बहुत से लोग अपने लेग्स वर्कआउट या अपने पैरों की एक्सरसाइज करते ही नही है क्या आपको पता है अच्छी बॉडी बनाने के लिए सबसे मैन हॉर्मोन होता है वो होता है टेस्टोस्टेरोन और वो हॉर्मोन सबसे ज्यादा तब रिलीज होता है जब आप अपनी लेग्स के वर्कआउट को करते है और इसीलिए आपको लेग्स वर्कआउट करना बहुत जरूरी है अगर आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते है।

Leg Exercise Kaise Karte Hai

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको पांच ऐसी एक्सरसाइज बताऊंगा जिसको करके आप अपने पैरों को लेग्स को काफी चौड़ा बना सकते है और उनको काफी स्ट्रांग बना सकते है।

Pistol Squat

तो आते है अपनी पहली एक्सरसाइज पर जिसको बोलते है पिस्टल squat। इस एक्सरसाइज को हमे कुछ इस तरह परफॉर्म करना होता है। अपने एक पैर से इस squat को करना होता है।

थोड़ी सी कठिन एक्सरसाइज है तो आप इसको कुछ इस तरीके से कर सकते है। इस एक्सरसाइज में आप चेयर को रख कर भी कर सकते है तो ये आपको काफी इजी पड़ जाएगा और ये एक्सरसाइज आपके पैरो को काफी ज्यादा स्ट्रांग बनाती है।

इस एक्सरसाइज के आप लोगो को करने होते है 3 सेट 12 रिपीटीशन के 6-6 रिपीटीशन करने होते है अलग अलग पैरो से।

यह भी पढ़े :- प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए क्या क्या चाहिए? Protein Powder Ghar Par Kaise Banaye

Forward Lunges

आते है दूसरी एक्सरसाइज की तरफ जिसको बोलते है forward lunges। देखिये lunges एक ऐसी एक्सरसाइज है जो हमारे लिए काफी अच्छी है आप पैरो का ओवरआल डवलपमेंट करना चाहते है।

अपनी बॉडी में टेस्टोस्टेरोन लेवल को बूस्ट करना चाहते है। इस एक्सरसाइज को हमे कुछ इस तरीके से परफॉर्म करना होता है और अगर आप चाहे तो अपने हाथों में थोड़ा सा वजन उठा कर भी इस एक्सरसाइज को कर सकते है।

वजन किसी भी तरह का हो सकता है। आप डम्बल उठा सकते है, पानी की बॉटल उठा सकते है, ईंट को उठा करके भी आप इस एक्सरसाइज को कर सकते है। इस एक्सरसाइज के करने होते है 3 सेट 12 रिपीटीशन के साथ।

Calf Raises

उसके बाद आते है तीसरी एक्सरसाइज की तरफ जिसको बोलते है calf raises। अब देखो हमारे पैर में नीचे की साइड जो मसल्स होती है उसको बोलते है काफ मसल्स और इस मसल्स को ट्रैन करना हमारे लिए काफी जरूरी है।

आप क्या कर सकते है कि कुछ इस तरीके का पोस्चर परफॉर्म कर सकते है। इसको बोलते है स्टैंडिंग काफ रील। इस तरीके से आप इसको कर सकते है।

नही तो आप बैठ के भी इस एक्सरसाइज को कुछ इस तरीके से कर सकते है। इससे जो काफ मसल्स है वो काफी तेजी से डेवलप होती है। इस एक्सरसाइज के आपको करने होते है 4 सेट 10 रिपीटीशन के साथ। 

Split Squats

उसके बाद आते है चौथी एक्सरसाइज की तरफ जिसको बोलते है Split Squats। ये एक्सरसाइज भी हमारी लेग्स के लिए काफी अच्छी है इसमे क्या करना होता है कि आपको अपने एक पैर को किसी ऊँची चीज पर रखना होता है और दूसरे पैर से कुछ इस तरीके से squats को करना होता है।

इस एक्सरसाइज को करने से आपकी जो लेग्स है काफी जल्दी स्ट्रॉन्ग हो जाती है। ध्यान बस इस बात का रखिएगा जितनी भी एक्सरसाइज मैंने आपको बताई है squats वाली उसमे आपको अपनी पीठ को सीधा रखना होता है और कुछ इस तरीके से इस पोस्चर को परफॉर्म करना होता है।

इस एक्सरसाइज के आपको करने होते है 3 सेट 12 रिपीटीशन के साथ और जो रिपीटीशन आप लगाओगे 6-6 रिपीटीशन अलग-अलग पैर से लगाने होते है।

Jumping Lunges 

उसके बाद आते है पांचवी एक्सरसाइज की तरफ जिसको बोलते है jumping lunges। देखिये जंपिंग lunges हमें कुछ इस तरीके से करने होते है।

ये एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी को स्ट्रेचिंग भी होती है साथ में आपकी जो लेग है काफी तेजी से स्ट्रॉन्ग भी होती है। इस एक्सरसाइज के आप लोगो को करने होते है 4 सेट 10 रिपीटीशन के साथ।

यह भी पढ़े :- बाहर निकले हुए पेट को अंदर कैसे करें? Pet Kam Karne Wali Best Exercises

निष्कर्ष

दोस्तो ये कुछ एक्सरसाइज है जिन्हें आप अपने घर पर भी कर सकते है और अपने पैरों को काफी चौड़ा सकते है कैसा लगा ये आर्टिकल “पैरों की अच्छी कसरत क्या है? Leg Exercise Kaise Karte Hai” कमेंट करके जरूर बताना और अगर आर्टिकल पसन्द आया है तो इसे लाइक और शेयर जरूर करना। इसी तरह के आर्टिकल के हमारे ब्लॉग Giznora को फॉलो करे।

Leave a Comment