घर पर ट्राइसेप्स एक्सरसाइज कैसे करें? Ghar Par Triceps Exercise Kaise Kare 2026

घर पर ट्राइसेप्स एक्सरसाइज कैसे करें? Ghar Par Triceps Exercise Kaise Kare दोस्तो आपने अक्सर एक बात नोटिस की होगी कि जब भी आप किसी की अच्छी बॉडी देखते है तो आपकी नजर उसके आर्म्स पर, उसके हाथों पर जरूर जाती है और उसी के साथ में जिसके ट्राइसेप्स बहुत बड़े होते है उसके आर्म्स काफी स्ट्रॉन्ग होते है काफी अच्छे लगते है। 

Ghar Par Triceps Exercise Kaise Kare

तो इसलिए आपको अपने ट्राइसेप्स की एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताऊंगा जिसको परफॉर्म करके आप अपने ट्राइसेप्स को काफी ज्यादा कटदार और काफी ज्यादा बड़े बना सकते है। 

सिंगल आर्म किक बैक

आते है अपनी सबसे पहली एक्सरसाइज पर जिसको बोलते है सिंगल आर्म किक बैक। इस एक्सरसाइज को हमे कुछ इस तरीके से परफॉर्म करना होता है।

ध्यान बस आपको इस बात का रखना है कि आपको अपने बाइसेप्स को, अपने ऊपर के हाथ को मतलब कोहनी के ऊपर के हिस्से को सीधा रखना है और नीचे forearms वाला पोर्शन है सिर्फ उसे ही आपको उठाना है और कुछ इस तरीके का पोस्चर परफॉर्म करना है।

इस एक्सरसाइज को करने से हमारे ट्राइसेप्स काफी तेजी से पंप होते है और वो काफी जल्दी बन जाते है। इस एक्सरसाइज के हमे करने होते है 4 सेट 12 रिपीटीशन के साथ।

यह भी पढ़े :- बैक की एक्सरसाइज कैसे करें? Back Ki Exercise Kaise Kare

ट्राइसेप्स एक्सटेंशन 

उसके बाद आते है दूसरी एक्सरसाइज की तरफ जिसको बोलते है ट्राइसेप्स एक्सटेंशन। इस एक्सरसाइज को हमे कुछ इस तरीके से परफॉर्म करना होता है।

हम किसी भी भारी चीज को लेकर इस एक्सरसाइज को कर सकते है। अगर आपके पास डम्बल है तो बहुत अच्छी बात है। आप चाहे तो इस एक्सरसाइज को अपने एक हाथ से कर सकते है या फिर आप अपने दोनों हाथों में वजन लेकर कुछ इस तरीके से पोस्चर को परफॉर्म कर सकते है।

ये एक्सरसाइज हमारे ट्राइसेप्स को बहुत तेजी से पंप करती है। इस एक्सरसाइज के हमे करने होते है 4 सेट 12 रिपीटीशन के साथ।

ट्राइसेप्स बेंच डिप्स

उसके बाद आते है हमारी अगली एक्सरसाइज की तरफ जिसको बोलते है ट्राइसेप्स बेंच डिप्स। इस एक्सरसाइज को हम किसी कुर्सी पर, किसी बेंच पर कुछ इस तरीके से परफॉर्म कर सकते है।

इस एक्सरसाइज को करने से हमारे ट्राइसेप्स जो है वो काफी ज्यादा खिंचते है और मसल्स एक्टिवेशन जो है वो काफी तगड़े तरीके से होता है। हमारे जो है वो काफी जल्दी स्ट्रांग हो जाते है।

इस एक्सरसाइज के हमे करने होते है 3 सेट 12 रिपीटीशन के साथ। इस एक्सरसाइज में एक बात का ध्यान रखिएगा जो आप अपने हाथ को रखिएगा वो अपने कमर के काफी पास रखिएगा।

अपने हाथों को अगर आप ज्यादा दूर रखेंगे तो आपके शॉल्डर में प्रॉब्लम हो सकती है। तो इस बात का ध्यान रखे कि अपने हाथों को करीब रखे। 

ट्राइसेप्स डिप्स

उसके बाद आते है चौथी एक्सरसाइज की तरफ जिसको बोलते है ट्राइसेप्स डिप्स। ये एक्सरसाइज काफी अच्छी एक्सरसाइज है ये केवल आपके ट्राइसेप्स को ही ट्रैन नही करती है बल्कि आपकी चेस्ट को भी ये एक्सरसाइज ट्रैन करती है।

इसे हम कुछ इस तरीके से परफॉर्म करते है अगर आप इस एक्सरसाइज को घर मे करना चाहते है तो आप कुछ इस तरीके से इस एक्सरसाइज को परफॉर्म कर सकते है।

ये एक्सरसाइज भी हमारे ट्राइसेप्स काफी पंप करती है और मसल्स एक्टिवेशन के लिए  भी ये एक्सरसाइज काफी अच्छी है। इस एक्सरसाइज के हमे करने होते है 4 सेट 12 रिपीटीशन के साथ। 

यह भी पढ़े :- बाहर निकले हुए पेट को अंदर कैसे करें? Pet Kam Karne Wali Best Exercises

निष्कर्ष

दोस्तो ये चारों एक्सरसाइजेज अगर आप लोग परफॉर्म करते हो तो मैं आपको गारंटी देता हूँ कि कुछ ही दिन में आपके ट्राइसेप्स उभर के दिखने लगेंगे और जो उनमे पंप आता है एक्सरसाइज के वक़्त वो काफी ज्यादा दिखेगा। ये था आज का आर्टिकल और अगर आर्टिकल “घर पर ट्राइसेप्स एक्सरसाइज कैसे करें? Ghar Par Triceps Exercise Kaise Kare “पसन्द आया है तो इसे लाइक और शेयर जरूर करना। इसी तरह के आर्टिकल के हमारे ब्लॉग Giznora को फॉलो करे

Leave a Comment